ISCPress

मनोज जारांगे को दवाइयों में ज़हर दिया जा सकता है: प्रकाश अंबेडकर

मनोज जारांगे को दवाइयों में ज़हर दिया जा सकता है: प्रकाश अंबेडकर

महाराष्ट् : वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने सनसनीखेज दावा किया है कि मराठा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे की जान खतरे में है और उन्हें जहर देने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अकोला में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि मनोज जारांगे को दिए जाने वाले सभी दवाओं, भोजन, इंजेक्शन और स्लाइन की जांच की जाए क्योंकि कुछ लोगों से उनकी जान को खतरा है।

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि वह यह नहीं बताएंगे कि इसके पीछे कौन है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जारांगे की वजह से कई लोगों का राजनीतिक भविष्य खतरे में है, इसलिए उन्हें मारने की साजिश भी हो सकती है। वंचित बहुजन अगाड़ी के प्रमुख ने मांग की कि उन्हें दिया जाने वाला भोजन और दवा उनके विश्वसनीय परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों के सामनेदिया जाना चाहिए। प्रकाश अंबेडकर ने मनोज जारांगे को भी सतर्क रहने और अपना ख्याल रखने की सलाह दी है।

मराठा समुदाय उस व्यक्ति को नहीं छोड़ेगा: जारांगे 
प्रकाश अंबेडकर के दावे के बाद मनोज जारांगे ने कहा है कि ”प्रकाश अंबेडकर एक अनुभवी नेता हैं.” उन्हें कुछ जानकारी मिली होगी जिसके आधार पर उन्होंने यह बात कही है। मराठा समाज ने अनुरोध किया तो मैं इलाज के लिए तैयार हो गया लेकिन अगर मुझे कुछ हुआ तो मराठा समाज इस (जहर देने वाले) व्यक्ति को नहीं छोड़ेगा।

Exit mobile version