ISCPress

आने वाले चुनाव तक अकेली रह जाएगी ममता बनर्जी: अमित शाह

पश्चिम बंगाल में इस साल के विधानसभा चुनाव की तैयारी में ज़ोरो पर है भाजपा ने आज रविवार को हावड़ा में एक बड़ी रैली की। रैली में, गृह मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

हावड़ा में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने 10 साल पहले वाम दलों को हराकर सरकार बनाई थी। ममता बनर्जी परिवर्तन का वादा करते हुए माटी माटी मानुष का नारा दिया था, लेकिन आज उनकी पार्टी के सदस्य उन्हें छोड़ रहे हैं। उनके नारे का क्या हुआ? अमित शाह ने यह भी कहा कि ममता आने वाले चुनावों में अकेले खड़ी होंगी।

बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह पश्चिम बंगाल जाने वाले थे, लेकिन उनकी यात्रा अचानक रद्द कर दी गई। इसलिए, उन्होंने दिल्ली से रैली को संबोधित किया।

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीदी बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठाने दे रही थीं। क्योंकि इस योजना की शुरुआत मोदी जी ने की थी। मैं पश्चिम बंगाल की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार के आने के बाद हम पहली कैबिनेट में प्रस्ताव देंगे कि यह योजना राज्य में लागू की जाए।

 

Exit mobile version