मालदीव के उच्चायुक्त भारतीय विदेश मंत्रालय में तलब

मालदीव के उच्चायुक्त भारतीय विदेश मंत्रालय में तलब

भारत मालदीव विवाद के बीच आज सुबह मोदी सरकार ने मालदीव के राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया। वो दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच वह मंत्रालय पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक भारत ने इस विषय पर अपनी नाराजगी जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों के विषय पर भारत ने मालदीव में भी आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। माले में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को मालदीव सरकार के समक्ष यह विषय उठाया था। इससे पहले पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव की सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।

मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर की गई टिप्पणियों पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। नाराज करीब चार हजार भारतीयों ने मालदीव में होटल बुकिंग रद करा दीं। तीन हजार हवाई टिकटें रद कराई गईं। भारतीय उच्चायुक्त ने भी मालदीव सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

गौरतलब है कि यह टिप्पणियां और विवाद ठीक ऐसे मौके पर शुरू हुआ, जब मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू एक सप्ताह की चीन यात्रा पर रवाना हुए हैं। भारत द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने पर मालदीव सरकार ने बयान जारी कर सफाई दी है। मालदीव सरकार के मुताबिक इस मामले में मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान व्यक्तिगत हैं। मालदीव की सरकार का कहना है कि इस मामले से सरकार का कोई संबंध नहीं है।

भारत के सख्त रुख के बाद मालदीव सरकार ने अपने उन तीनों उप मंत्रियों मरियम शिऊना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह दुनिया में पहला मामला है जब किसी एक देश के मंत्रियों को दूसरे देश के नेता के खिलाफ टिप्पणी के कारण निलंबित किया गया है ।

popular post

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर हातमी

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *