ISCPress

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन में गोली मारी

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन में गोली मारी

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के कल्याण शहर के पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक ने शिव सेना एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं पर फायरिंग कर दी। घटना हिललाइन पुलिस स्टेशन में हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, कल ये सभी नेता जमीन विवाद की शिकायत करने हिल स्टेशन थाने पहुंचे थे। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस का कहना है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। छह राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में महेश गायकवाड़ के अलावा एक शख्स भी घायल हो गया और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। गणपत गायकवाड़ का कहना है कि उन्होंने निजी सुरक्षा के लिए गोली चलाई। गणपत गायकवाड़ भाजपा विधायक हैं और मुंबई से लगभग 40 किमी दूर कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सिद्धाकर पठारे ने कहा कि गोलीबारी में दो लोग घायल हो गये।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने कहा…
“गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच कुछ विवाद था। वे शिकायत दर्ज कराने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन आए थे, लेकिन बातचीत के दौरान गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके सहयोगियों पर गोलियां चला दीं। दो लोग घायल हो गए। विधायक गायकवाड को फायरिंग की घटनाएं बाद हिल लाइन पुलिस ठाणे के अंदर ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिरासत में ले लिया गया। देर रात धारा 307 सहित कई अन्य सेक्शन लगाकर कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विधायक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 3 अन्य फरार हैं।

Exit mobile version