ISCPress

नागपुर हिंसा की राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने निंदा की

नागपुर हिंसा की राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने निंदा की

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद अब पहले से ज्यादा गहरा गया है। औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर एक दक्षिणपंथी संगठन के प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के पवित्र ग्रंथ को जलाने की अफवाह के बाद मध्य नागपुर में सोमवार को तनाव हो गया।

शाम होते होते नागपुर में तनाव हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चिटनिस पार्क और महल इलाकों में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने एक प्रोटेस्ट आयोजित किया था।

शिवसेना-यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा नागपुर हिंसा पर कहा है कि मुख्यमंत्री के शहर में ऐसा होता है। सबसे पहले मुख्यमंत्री को सूचना जाती है, अगर ऐसा कुछ होता है तो। ये लोग दूसरा मणिपुर बनाना चाहते हैं। सरकार उनकी है, सबकुछ उनके हाथ में हैं, लेकिन उनको नौटंकी करनी है, दिखाना है। ऐसा माहौल बनाना है, सरकार की नाकामी है इंटेलिजेंस को क्यों दोष देना।

नागपुर हिंसा महाराष्ट्र सरकार की फेलियर है: ओवैसी

नागपुर हिंसा पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की फेलियर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी भी जब पुलिस में शिकायत की गई, तब भी कुछ नहीं हुआ। इससे साफ लगता है कि यह जानबूझकर कराया गया है। मुख्यमंत्री भी नागपुर से आते हैं और केंद्रीय मंत्री भी नागपुर से आते हैं, जो हुआ ठीक नहीं हुआ। मैं घटना की निंदा करता हूं, लेकिन इसके पीछे कुछ लोगों का मकसद है।

ओवैसी ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमें हाल के हफ़्तों में CM और मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की जांच करनी होगी।

इसका मतलब है कि “हमें हाल के हफ़्तों में CM और मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की जांच करने की ज़रूरत है। सबसे ज़्यादा उकसावे वाली बातें सरकार की तरफ़ से आ रही हैं, और उन्हें ज़िम्मेदारी का एहसास तक नहीं है। एक सम्राट की तस्वीरें जलाई गईं, और शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैं हिंसा की निंदा करता हूँ, लेकिन इस घटना को पूरी तरह से देखना होगा।

सरकार की तरफ़ से उकसावे वाले बयान बहुत ग़लत हैं। सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है, और यह खुफिया जानकारी की नाकामी को दर्शाता है। यह घटना CM के गृहनगर और एक केंद्रीय मंत्री के आवास के पास दोनों जगह हुई।”

ओवैसी ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यह खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना CM के गृहनगर और एक केंद्रीय मंत्री के घर के पास हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नागपुर में हुई हिंसक झड़पों को एक पूर्व-नियोजित हमला बताया। उन्होंने कहा कि “छावा” फिल्म के रिलीज होने से लोगों की भावनाएं भड़क गईं, क्योंकि इस फिल्म में औरंगजेब द्वारा संभाजी महाराज पर किए गए क्रूर अत्याचारों को दिखाया गया है।

Exit mobile version