ISCPress

देश में 17 जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार

देश में 17 जगहों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे है और देश में सोमवार को 17 स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया। लगातार गर्मी का असर लोगों के हेल्थ पर पड़ रहा है, इस वजह से लोगों को गर्मी में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण तीन दिनों के बाद चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के लिए सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को एक बार फिर कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के लिए सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा। अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

आईएमडी ने जून में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में जून के महीने में आम तौर पर तीन दिन लू चलती है, लेकिन इस बार इन इलाकों में दो-चार दिन ज्यादा ऐसी स्थिति बन सकती है। यानी इन इलाकों में चार से छह दिन भयंकर लू चलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जून में पूरे देश में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version