ISCPress

कश्मीर, आतंक के खिलाफ अभियान तेज़ , सहारनपुर के व्यक्ति की हत्या

कश्मीर, आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान तेज़ , सहारनपुर के व्यक्ति की हत्या  सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपने सर्च अभियान को तेज कर दिया है।

कश्मीर में आतंकी कार्यवाही के बीच पुलवामा जिले में शनिवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के 1-1 नागरिक की आतंकवादी हमलों में मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद की एक आतंकवादी हमले में मौत हो गई है। सहारनपुर में मृतक के घर पर जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

याद रहे कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को आतंकवादियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले 56 वर्षीय सग़ीर अहमद को पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी जबकि बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार को भी श्रीनगर में ईदगाह के पास शनिवार को ही पार्क के बाहर गोली मारी गई थी।

सहारनपुर से लोकसभा सांसद फजलुर रहमान एवं विधायक संजय गर्ग सहित कई दलों के नेता शनिवार को सहारनपुर स्थित सग़ीर अहमद के निवास स्थान पर पहुंचे।

क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बद्र के अनुसार सहारनपुर के कुतुब शेर थाने के अंतर्गत मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन के निवासी सगीर अहमद पिछले 2 वर्षों से जम्मू कश्मीर की एक फर्म में कारीगर के रूप में काम कर रहे थे। सग़ीर अहमद के परिवार में तीन बेटियां तथा तीन बेटे हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। सग़ीर अहमद के परिजन उनका शव लेने के लिए पुलवामा रवाना हो गए हैं। उन्हें उनके वतन में ही दफ़न किया जाएगा।

वहीं भरतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए शिकंजा कस दिया है।

Exit mobile version