Site icon ISCPress

जिन्ना, कांग्रेस-माउंटबेटन, भारत विभाजन के दोषी: NCERT

जिन्ना, कांग्रेस-माउंटबेटन, भारत विभाजन के दोषी: NCERT

NCERT अपने सिलेबस को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। अब NCERT की तरफ से देश के विभाजन के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बताया गया है, जिसमें जिन्ना और माउंटबेटन के साथ कांग्रेस को भी विभाजन का जिम्मेदार बताया गया है। इस किताब का टाइटल ‘विभाजन के दोषी’ दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता है। इस किताब को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

इसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की जुगलबंदी से बंटवारा हुआ है। उन्होंने कहा,

इतिहास का कोई सबसे बड़ा विलेन है तो RSS है। उन्होंने जो किया है, पीढ़ियां उनको माफ नहीं करेंगी। RSS ने उस वक्त के 25 साल मुख बंदी और जुगलबंदी करते हुए गुजारे। आडवाणी जिन्ना की मजार पर सजदा करने गए थे।

NCERT की तरफ से दो अलग-अलग मॉड्यूल जारी किए गए हैं, जिसमें 6वीं से 8वीं के लिए अलग मॉड्यूल है और 9वीं से 12वीं तक के लिए अलग मॉड्यूल जारी हुआ है। इसमें नेहरू को विभाजन के लिए दोषी ठहराया गया है। NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर ये बुक मौजूद है और जल्द ही इसे प्रिंट करके स्कूलों में बांटा जाएगा। ये बुक 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए सोशल साइंस के साथ जोड़ी जाएगी।

NCERT विवाद में नेताओं की बयानबाजी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव- अगर इतिहास के पन्ने पलटकर देखेंगे तो उसमें कई बाते लिखी हैं कि किस-किस ने माफी मांगी थी, सब सामने आ जाएगा।”

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित- मैं NCERT को बहस की चुनौती देता हूं। आज एनसीईआरटी बीजेपी के कब्जे में है, जिन्हें बंटवारे के बारे में कुछ पता ही नहीं है।

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा- इतिहास किसी की सोच से नहीं बदलता, उसका पूरा संदर्भ होता है। ये लोग गांधी को भी दोषी ठहराते हैं, कांग्रेस को नहीं। यही इनकी सोच है। भाजपा को नफरत की भाषा ही आती है और ये नफरत के बीज बोने में माहिर हैं। लेकिन अब ये फसल हमारे देश में नहीं उगने वाली।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला- NCERT के बंटवारे वाले मॉड्यूल की जानकारी मिली है। सच यह है कि उस समय सत्ता में मुस्लिम लीग, नेहरू की अगुआई वाली कांग्रेस और माउंटबेटन थे। बंटवारा रोक सकते थे तो या मुस्लिम लीग या कांग्रेस। नेहरू के बंटवारे के पक्ष में बयान भी हैं।

Exit mobile version