Site icon ISCPress

जेडीएस अब आधिकारिक तौर पर एनडीए गठबंधन में शामिल

जेडीएस अब आधिकारिक तौर पर एनडीए गठबंधन में शामिल

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी ताकत को कर्नाटक में बढ़ाने के लिए जेडीएस से यह गठबंधन किया है। वहीं जेडीएस के लिए भी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए यह गठबंधन जरूरी था। दोनों दलों की कर्नाटक में इस वर्ष विधानसभा चुनाव में हुई बुरी हार ने एक दूसरे को करीब लाने में मदद की है।

इस गठबंधन और मुलाकात की पुष्टि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्विट कर कर दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुलाकात हुई है।

मुझे खुशी है कि जेडीएस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।  माना जा रहा है कि कर्नाटक में दोनों ही दलों के करीब आने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर मिल सकती है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उनके साथ हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने दोनों दलों के गठबंधन को लेकर दावा किया था। उन्होंने  कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से चार  जेडीएल के साथ साझा करने पर सहमत हो गए हैं।

उन्होंने कहा था कि भाजपा और जेडीएस का गठबंधन होगा। इससे हमें बड़े पैमाने पर दोनों ही दलों को मजबूती मिलेगी। बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया था कि दोनों दलों का गठबंधन होने से कर्नाटक में 25 से 26 लोकसभा सीटों पर जीती जा सकती है।

Exit mobile version