ISCPress

राजस्थान का इस्राईल कनेक्शन, पुष्कर में बढ़ाई गई सुरक्षा

राजस्थान का इस्राईल कनेक्शन, पुष्कर में बढ़ाई गई सुरक्षा, फिलिस्तीन के ग़ज़्ज़ा में इस्राईल और हमास के बीच लगभग एक सप्ताह से संघर्ष जारी है। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों में अब तक 200 से अधिक आम नागरिक मार गए हैं।

ग़ज़्ज़ा और हमास के बीच बीते एक हफ्ते से चल रहे संघर्ष को देखते हुए राजस्थान के पुष्कर स्थित इस्राईलियों के धर्मस्थल खबाद हॉउस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरएसी के सशस्त्र जवान 24 घंटे इस धर्मस्थल के बाहर पहरा दे रहे हैं।

पुष्कर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि खबाद हॉउस की सुरक्षा में 24 घंटे सशस्त्र जवान तैनात रहते हैं। समय-समय पर पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहते हैं। वर्तमान में इस्राईल और हमास के बीच हवाई हमलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। सोमवार को पुष्कर थाने के सब इंस्पेक्टर भोपाल सिंह ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर हालात का जायजा लिया।

पुष्कर कस्बा वैसे भी सालों से आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। राजस्थान के एकमात्र इस्राईली यहूदी समुदाय का धर्मस्थल खबाद हॉउस भी यहां स्थित है। जिसके चलते यह कस्बा संवदेनशील इलाको में आता है।

ताजा इस्राईल और हमास के बीच चल रहे हवाई हमलों को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। हर साल पुष्कर आने वाले वाले हजारों इस्राईली पर्यटकों के लिए खबाद हाउस एक धर्मस्थल के साथ एक एंबेसी का भी काम करता है। इस्राईली पर्यटकों के साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना हो जाने पर उन्हें यहां सहायता दी जाती है।

 

Exit mobile version