ISCPress

अभी नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, डीजीसीए ने 31 मार्च तक लगाई रोक

कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने यह जानकारी दी है। इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी, 2021 तक बढ़ाया गया था। बता दें कि पिछले साल 23 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों बंद कर दिया गया था।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार, 31 मार्च, 2021 तक भारत से जाने वाली और भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लगा दी गई हैं हालांकि, चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह प्रतिबंध कार्गो उड़ानों और DGCA की अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

प्रतिबंध लगातार बढाए गए
अभी हाल ही में भारत के पास कई देशों के साथ एयर बबल (Air Bubble Pact) समझौते किए हैं। समझौते के तहत, कुछ देशों से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को मंजूरी दी गई है।

ग़ौरतलब है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पिछले साल 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। जबकि घरेलू उड़ानें बाद में 25 मई को फिर से शुरू हुईं। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है ।

 

Exit mobile version