Site icon ISCPress

असम में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार चल रही है: राहुल गांधी

असम में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार चल रही है: राहुल गांधी

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज आसम पहुंच चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा गया।

शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आपको बता दें, असम में यात्रा आठ दिनों तक ये यात्रा चलेगी।

अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए, नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे, लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ, शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।

राहुल गांधी ने कहा, ”पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया। BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मणिपुर से शुरू किया। इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता को एकजुट करना है। क्योंकि BJP-RSS पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।”

आगे उन्‍होंने कहा कि, ”मैं नागालैंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नागालैंड की पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने नागालैंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बहुत ही अच्छी तरह से चलाया और हमें अच्छा सहयोग मिला। उम्मीद है कि असम में भी यात्रा को वैसा ही सहयोग और प्यार भरा समर्थन मिलेगा।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो असम का इतिहास है, हम उसे फिर से दोहरा रहे हैं। शंकर देव जी ने सबको रास्ता दिखाया, लोगों को जोड़ने का काम किया और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उसी रास्ते पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है।”

Exit mobile version