ISCPress

भारतीय छात्र ने यूक्रेन सेना का दामन थामा, रूस के खिलाफ हथियार उठाए

भारतीय छात्र ने यूक्रेन सेना का दामन थामा, रूस के खिलाफ हथियार उठाए

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक भारतीय छात्र भी सक्रिय रूप से कूद पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन में रह रहा यह भारतीय छात्र सैनिकेश रविचंद्रन है जो अधिकारिक रूप से यूक्रेन की सेना में शामिल हो गया है और रूस के खिलाफ युद्ध मैदान में उतर चुका है। रविचंद्रन के यूक्रेन सेना में शामिल होने की पुष्टि यूक्रेन सेना ने भी की है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला रविचंद्रन इससे पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा दे चुका था लेकिन उसे नाकामी का मुंह देखना पड़ा था। रविचंद्रन ने अपने माता-पिता ने को यूक्रेन सेना में शामिल होने की जानकारी दी थी। उसके परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने का प्रयास भी किया लेकिन असफल रहे।

तमिलनाडु के कोयंबटूर के सैनिकेश रविचंद्रन ने यूक्रेन सेना ज्वाइन करते हुए रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। रविचंद्रन 2018 में यूक्रेन गया था। उसने खारकीव में स्थित नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। जुलाई 2022 में रविचंद्रन की पढ़ाई समाप्त होनी थी लेकिन इससे पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया।

यूक्रेन, रूस के सामने युद्धक्षेत्र में कई मोर्चे पर कमजोर नजर आ रहा है। दुनिया भर के लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए यूक्रेन ने अपनी सेना में एक नई यूनिट का गठन किया है। यूक्रेन सेना का दावा है कि इस नई यूनिट में कई देशों के युवा शामिल हो रहे हैं। नई गठित इस यूनिट में अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, लिथुआनिया, मेक्सिको और भारत के युवक शामिल हैं।

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा था कि हमें विदेशी नागरिकों के हजारों आवेदन मिल रहे हैं जो दुनिया की रक्षा करना चाहते हैं और रूस के खिलाफ हमारी सेना का साथ देने के लिए तैयार हैं। खारकीव नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे कोयंबटुर के रविचंद्रन यूक्रेन सेना की इसी में शामिल होकर रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल चुका है। इस बात की जानकारी रविचंद्रन अपने माता पिता को दी थी बाद में उसके माता-पिता ने रविचंद्रन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

Exit mobile version