Site icon ISCPress

दुनिया संघर्ष कर रही तो अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ी ?

राहुल गाँधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के मित्र समझे जाने वाले अडानी की संपत्ति को लेकर ज़ोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि जब दुनिया कोविड 19 से संघर्ष कर रही तब अडानी की 50 फीसदी से अधिक संपत्ति कैसे बढ़ी क्या आप बता सकते हैं ?

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई?

 

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस खबर पर की है जिसमें कहा गया है कि 2021 में अडानी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी गढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे। क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा क्यों है?’

 

 

Exit mobile version