ISCPress

हिजाब विवाद:दुनिया भर में हो रही है किरकिरी, पाकिस्तान में चार्ज डी अफेयर्स तलब

हिजाब विवाद:दुनिया भर में हो रही है किरकिरी, पाकिस्तान में चार्ज डी अफेयर्स तलब

कर्नाटक की भाजपा सरकार के निर्णय से उपजे विवाद के बाद दुनिया भर में देश की किरकिरी हो रही है। हिजाब विवाद पर चिंता जताते हुए अब इस्लामाबाद ने भारतीय चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया है।

हिजाब विवाद पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय अधिकारी को तलब करते हुए पाकिस्तान सरकार की ओर से गंभीर चिंता जताई है। “भारत में इस्लामोफोबिया के चिंता जनक स्तर” पर संयुक्त राष्ट्र और ओआईसी समेत समस्त अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संज्ञान लेने की अपील करते हुए पाकिस्तान ने देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानव अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए भारतीय अधिकारियों पर दबाव बनाने की अपील की है।

इससे पहले कर्नाटक में उपजे हिजाब विवाद पर भारत सरकार हो घेरते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि हिजाब पहनने के कारण लड़कियों को पढ़ाई से वंचित करना उनके मौलिक मानव अधिकारों का उल्लंघन है ।

शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना उनके मौलिक मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। किसी को भी उसके मौलिक अधिकार से वंचित करना और हिजाब पहनने पर आतंकित करना दमनकारी है। दुनिया को यह समझना चाहिए कि यह सब मुसलमानों को वर्ग विशेष के लिए बनाई गई बस्तियों में रखने की भारत सरकार की योजना का हिस्सा है।

याद रहे कि कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थान में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर देश भर में विवाद गहराता जा रहा है। दुनिया भर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने हिजाब पहनी लड़की को भगवा पहने उन्मादी लड़कों का एक गुट जय श्री राम के नारे लगाते हुए घेरता नजर आ रहा है।

Exit mobile version