ISCPress

हेमंत सोरेन ने अमित शाह को सूची सौंपी, यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील

हेमंत सोरेन ने अमित शाह को सूची सौंपी, यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18000 छात्रों सहित यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने की अपील की है।

हेमंत सोरेन ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखते हुए यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों की सूची सौंपी है । झारखंड के मुख्यमंत्री मंत्री ने यूक्रेन में घिरे भारतीय लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्रभावी कदम उठाने कुछ अपील की है।

अमित शाह के लिए लिखे गए हेमंत सोरेन के पत्र में यूक्रेन में मौजूद झारखंड के लोगों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। हेमंत सोरेन ने अपने पात्र के केंद्रीय गृह मंत्रालय को यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों की सूची भी भेजी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पत्र के साथ यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की सूची, उनके पते और संपर्क नंबर के साथ भेज रहा हूं।

याद रहे कि शनिवार को ही स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम ने यूक्रेन में फंसे राज्य के 86 नागरिकों की सूची जारी की थी जिनमें 62 पुरूष और 24 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपील करते हुए कहा है कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि यूक्रेन में फंसे हमारे राज्य के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार से संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी करें। जब तक उनकी वापसी नहीं होती उन्हें आवश्यक वस्तु की पर्याप्त आपूर्ति के साथ सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सकता है। इस दिशा में क्या कार्य हो रहा है उससे राज्य सरकार को भी अवगत कराया जाए। आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी चिंतित परिवार की लिए आश्वासन का काम करेंगी।

सोरेन ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजन लगातार संपर्क कर रहे हैं। यूक्रेन में 18000 छात्रों सहित 20,000 से अधिक लोग मौजूद हैं। संकट में फंसे हुए लोग दहशत और आतंक की हालत में है। संकट की इस घड़ी में हमें उन तक पहुंचना चाहिए और उन्हें वहां से निकालकर घर वापसी के हर संभव प्रयास करने चाहिए।

याद रहे कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि यूक्रेन संकट के बीच अपने निजी खर्चे से झारखंड वापस आने वाले राज्य वासियों के टिकट की राशि सरकार अदा करेगी। संकट के पहले दिन ही 24 फरवरी को हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा था कि वे युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित वापस लाने के उपाय करे।

Exit mobile version