ISCPress

एचडी रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत

एचडी रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत

जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को यौन शोषण मामले में जमानत मिल गई है। होलेनरसीपुरा यौन शोषण मामले में उनके खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की गई थी और इसी मामले में उन्हें जमानत मिली है। इससे पहले बेंगलुरु की एक अदालत ने उन्हें 17 मई तक अंतरिम जमानत दी थी। स्पेशल कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद रेवन्ना परापन्ना अग्रहरा जेल से रिहा हुए थे। उनके खिलाफ एक महिला के अपहरण और उनके बेटे पर यौन शोषण का मामला दर्ज है।

एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर हैं और नोटिस दिए जाने के बावजूद नहीं लौटे हैं। इससे पहले जेडीएस नेता और विधायक एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने 13 मई को किडनैपिंग मामले में जमानत दी थी,हालांकि इस दौरान वह जेल से बाहर नहीं आ पाए थे। उन्हें 5 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी।

जमानत मिलने के बाद रेवन्ना ने कहा “न्यायपालिका के लिए मेरे अंदर सम्मान है। मुझे भगवान पर भरोसा है। 40 साल के राजनीतिक करियर में यह मेरे खिलाफ पहला केस है। मैं कोर्ट के आदेशों का पालन करूंगा। मामला अदालत में है, ऐसे में मैं कुछ और नहीं कहना चाहूंगा।”

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले के मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस ने सस्पेंड कर दिया था। प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपार्ट्स के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने 4-5 साल पहले बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने SIT को इस घटना के बारे पूरी जानकारी दी है। इसके अलावा महिला ने दावा किया कि उसे भी साल 2020 और 2021 में वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया था। महिला ने यह भी दावा किया कि इन घटनाओं के पता चलने पर रेवन्ना के परिवार ने उसका समर्थन किया, जिसके बाद उसने यह शिकायत की।

Exit mobile version