एअर इंडिया प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सवार होने की आशंका
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन AI-171 क्रैश हुआ है, जिसमें 242 लोग सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। सूत्रों के अनुसार इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था, जब टेकऑफ करते टाइम एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया।
विमान ने दोपहर 1:17 पर उड़ान भरी थी। क्रैश, एयरपोर्ट के पास ही बने कार्गो ऑफिस में हुआ, जिससे बिल्डिंग भी पूरी तरह से क्षितग्रस्त हो गई है। विमान हादसा में 130 यात्रियों के घायल होने की प्रांरभिक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजय रुपाणी इसी फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सवार थे। वे अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी समेत कई रिश्तेदार लंदन में रहते हैं, जिनसे मिलने के लिए वे जा रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के तीन दो संतानें हैं। इनमें बेटा रुषभ और बेटी राधिका शामिल हैं। एक बेटे पूजित की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम अंजलि रुपाणी है।
विजय रुपाणी गुजरात साल 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। आनंदीबेन पटेन के बाद 7 अगस्त 2016 में विजय रुपाणा ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट पर अपनी जीत कायम रखी और मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। अक्टूबर 2021 में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने।
अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि 12 जून को B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी।
कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था। एटीसी के अनुसार विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया।

