ISCPress

सेवा दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही है कांग्रेस

सेवा दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही है कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 51 साल के ही गए हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता का जन्मदिन सेवा दिवस के तौर पर मना रहे हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल Covid-19 के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनज़र इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि वह 19 जून उनके जन्मदिन पर किसी तरह के जश्न और समारोह का आयोजन न करें, किसी तरह की होल्डिंग या बैनर लगाने से परहेज़ करें, इन सबकी जगह जिनके पास संसाधन हैं वह ग़रीबों की मदद करें।

कांग्रेस की तरफ़ से अलग अलग राज्यों में बनी कांग्रेस कमेटियों से कहा गया है कि वह राहुल गांधी के जन्मदिन पर ग़रीबों में राशन, मेडिकल किट, मास्क और सेनेटाइज़र का वितरण करें।

दूसरी तरफ़ भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि वह राहुल गांधी के जन्मदिन के मौक़े पर Covid-19 से प्रभावित लोगों की मदद करेंगे, ज़रूरतमंद लोगों में राशन बंटवा कर उन्हें कोविड की वैक्सीन लगवाने में भी मदद करेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर यानी आज लोगों के लिए अपने दफ़्तर में मुफ्त Covid-19 वैक्सीन का अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है और उनकी सेहत और लंबी उम्र की कामना की है।

Exit mobile version