ISCPress

कांग्रेस मास्को में निर्दोष लोगों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है: खड़गे

कांग्रेस मास्को में निर्दोष लोगों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है: खड़गे

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकवादी हमले में अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है। इस बीच कांग्रेस ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जाहिर किया। कांग्रेस ने मॉस्को में हुए ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि पार्टी दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 140 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में हम दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

आपको बता दें, इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

Exit mobile version