चिराग़ पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग़ पासवान ने बड़ा एलान किया है। चिराग़ पासवान ने आरा के रमना मैदान में रविवार को आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करते हुए स्पष्ट किया कि वे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगे।
चिराग़ पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से NDA से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगे ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़े। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है।
चिराग़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी खारिज किया और बताया कि चुनाव लड़ने का मकसद पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना और गठबंधन को मजबूती देना है।
मंच पर आते ही चिराग़ पासवान ने माइक थाम लिया और कांग्रेस-राजद की सरकार की नाकामी से अपने भाषण की शुरुआत की। साथ ही चिराग़ पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को ले कर भी बड़ी घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफी लोग प्रश्न कर रहे थे कि चिराग विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसका जवाब मैं दे दूं कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए और बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे।
इस मौके पर उन्होंने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस जंगल राज की हम बात करते हैं, उसके लिए सिर्फ राजद नहीं, कांग्रेस भी बराबर जिम्मेदार है। केंद्र की राजद-कांग्रेस सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि हमारी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया।” चिराग़ पासवान के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में उनके कदम को लेकर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

