ISCPress

चन्नी भी होंगे गिरफ्तार, मल्लिकार्जुन और सुरजेवाला ने किया पलटवार

चन्नी भी होंगे गिरफ्तार, मल्लिकार्जुन और सुरजेवाला ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर शिरोमणि अकाली दल के नेता ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि जल्दी ही चन्नी की भी गिरफ्तारी का नंबर आने वाला है।

चन्नी पर हमला बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी है । वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री के भतीजे की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब सीएम पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध रेत खनन के मामले में मुख्यमंत्री के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानून अपना काम करे, हमें इस पर कोई एतराज नहीं है। लेकिन उनके भतीजे की गिरफ्तारी से पंजाब में राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भूपेंद्र सिंह हनी की गिरफ्तारी का मुद्दा बनाते हुए चन्नी पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा डाले।

अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ 111 दिन में ही पंजाब का मुख्यमंत्री रहते हुए कमाल करके दिखा दिया है। लोगों को भ्रष्टाचार करने में चार-पांच साल लग जाते हैं लेकिन उन्होंने 111 दिन में ही इतना भ्रष्टाचार किया है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग देख रहे हैं।

केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल धोखेबाज हैं। जिसका प्रतिनिधित्व आरएससएस या बीजेपी करती है केजरीवाल भी उसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह गोवा उत्तराखंड में अपनी जमीन खो रही भाजपा को कवर फायर देने के लिए आए हैं ।

चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीतिक है। चुनाव में डराने और तंग करने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी पर कार्रवाई करनी ही थी तो चार-पांच महीने पहले क्यों नहीं की गई। यह कार्यवाही चार-पांच महीने पहले करनी चाहिए थी। 1 दिन में तो कुछ नहीं हुआ होगा। उनका मकसद चरणजीत सिंह चन्नी को डराना उनका मनोबल गिरना और तंग करना है।

 

शिरोमणि अकाली दल के नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चन्नी की बारी है। यह कहानी तीन लोगों की है। मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया, उसके बाद हनी पकड़ा गया और अब चन्नी की बारी है। क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वह चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले हैं वह सब चन्नी के हैं

Exit mobile version