ISCPress

बसपा ने अपनी तीसरी सूची में राजनाथ सिंह के खिलाफ सरवर मलिक को टिकट दिया

बसपा ने अपनी तीसरी सूची में राजनाथ सिंह के खिलाफ सरवर मलिक को टिकट दिया

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BSP ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें मथुरा से उम्मीदवार को बदला गया है। अब सुरेश सिंह यहां से चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ से बीजेपी के उम्मीदवार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ मायावती ने सरवर मलिक को टिकट दिया है। मिर्ज़ापुर से मनीष त्रिपाठी और ग़ाज़ियाबाद से नंद किशोर पुंडीर चुनाव लड़ेंगे।

बीएसपी की तीसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें गजियाबाद से नन्द किशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी, मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा, उन्नाव से अशोक कुमार पांडेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशाम्भी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी, मथुरा से सुरेश सिंह, लखनऊ से सरवर मलिक और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। बसपा ने इस कद्दावर नेता के विरुद्ध राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक को मैदान में उतारा है। सरवर मलिक ने बीएसपी उम्मीदवार के रूप में लखनऊ उत्तर सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। उनकी पत्नी शाहीन बानो ने 2023 में लखनऊ से महापौर का चुनाव लड़ा था लेकिन वह भी नाकामयाब रहीं थीं।

Exit mobile version