ISCPress

बीजेपी अवैध तरीक़े से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है: आप

बीजेपी अवैध तरीक़े से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है: आप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी जनमत के खिलाफ धोखे से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है। नामांकित पार्षदों से वोट लेने की साजिश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बेईमानी से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है।

दिल्ली की जनता ने आप को बहुमत दिया है, लेकिन उपराज्यपाल ने मनमाने ढंग से भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद नियुक्त कर दिया है. हम भाजपा को ठगी से एमसीडी पर कब्जा नहीं करने देंगे, भले ही इसके लिए हमें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा की, ‘हम कांग्रेस नहीं हैं जो बीजेपी से डर कर सरेंडर कर दें।’ हम लोग उनके खिलाफ लड़ेगे और उनसे अपना हक छीन कर रहेंगे।

भाजपा अपनी हार पचा नहीं पा रही है, इन्होंने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली की जनता एमसीडी चुनाव में इनका इतना बुरा हश्र कर देगी। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम बीजेपी के अलोकतांत्रिक चेहरे को बेनकाब करना चाहते हैं। हम लोगों को बताना चाहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या कर हम भी चाहते तो उस दिन अपना मेयर बना सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘गलत तरीके से बनाए गए इन 10 पार्षदों द्वारा वोट दिए जाने के बाद भी हम अपना मेयर चुन सकते थे। यह बात पूरी दिल्ली जानती है। लेकिन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ऐसी सरकार नहीं चाहते जिसमें लोकतंत्र की हत्या की हत्या की जाए। आप और बीजेपी में यही फ़र्क़ है।

बीजेपी हमेशा ऐसी सरकार बनाती है, जिसमें लोकतंत्र की हत्या होती है. ये लोग संविधान का पालन नहीं करते हैं। आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने कहा, “जिस तरह से भाजपा लगातार इस देश के संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही है, हम इसका विरोध करते हैं।

Exit mobile version