ISCPress

भाजपा ने बेरोजगार मुस्लिम युवकों को पैसे देकर कराई पत्थरबाज़ी

भाजपा ने बेरोजगार मुस्लिम युवकों को पैसे देकर कराई पत्थरबाज़ी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए हिस्सा पर बयान देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा के खरगौन हिंसा को लेकर हमें शिकायतें मिली हैं और हम इसकी जांच करवाएंगे दिग्विजय सिंह ने कहा के हिंसा भड़काने के लिए भाजपा ने खुद ही गरीब बेरोजगार मुस्लिम युवकों को पैसे देकर पत्थरबाजी कराई।

भाजपा पर अहिंसा बढ़ाने के कम हियर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा के भाजपा के लोग गरीब मुसलमान धर्म को लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाते हैं ।

हालांकि दिग्विजय सिंह ने साफ किया है कि उन्हें इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं उन्होंने तथ्यों की अभी तक जांच नहीं कराई है और जल्दी ही जांच करवाएंगे ।

दो दिवसीय नीमच दौरे पर आए दिग्विजय सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान दलित कार्यकर्ता के घर पर रात्रि विश्राम किया तथा सुबह जन जागरण रैली में शामिल हुए ।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश में हुई खरगोन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी भावनाओं को तो कभी जान को हथियार बनाती है। सांप्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे खतरनाक राजनीतिक हथियार है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री यह संदेश देते हैं कि जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर और एसपी की होगी तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी संप्रदायिक दंगा नहीं हुआ था।

Exit mobile version