ISCPress

बीजेपी विधायक रांची में लगाएंगे राजीव गांधी की मूर्ति

बीजेपी विधायक रांची में लगाएंगे राजीव गांधी की मूर्ति

रांची: झारखंड के बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही रांची के एक पार्क में दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगाएंगे, इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा भी बनकर तैयार है। भाजपा विधायक के दिवंगत पिता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमंत प्रताप शाही चाहते थे कि रांची के एचईसी क्षेत्र में राजीव गांधी उद्यान में पूर्व प्रधान मंत्री की एक प्रतिमा स्थापित की जाए। वह प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी के काम से बहुत प्रभावित थे।

झारखंड के बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही रांची के एक पार्क में दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगाएंगे, इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. ने कहा कि उनके पिता ने अपने जीवनकाल में ही राजीव गांधी की प्रतिमा बनवाई थी लेकिन उसे स्थापित करने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। शाही के मुताबिक प्रतिमा स्थापना को लेकर कांग्रेस मंत्री से चर्चा हुई है। वह सभी की सहमति से तारीख तय कर राजीव गांधी की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं।

भानू प्रताप शाही, जो एक निडर भाजपा विधायक के रूप में जाने जाते हैं, राज्य में भावनाथपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराते हैं।

उनका कहना है कि राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है, उनके पिता ने भी जीवन भर सैद्धांतिक राजनीति की और पार्टी से परे कई राजनीतिक दलों के नेताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए राजीव गांधी की मूर्ति लगाने में कोई दिक्कत नहीं है।

 

Exit mobile version