ISCPress

किसानों के समर्थन में उतरे भाजपा नेता वरुण गांधी

किसानों के समर्थन में उतरे भाजपा नेता वरुण गांधी भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका दर्द समझने की ज़रूरत है।

वरुण गांधी भाजपा के पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने महापंचायत और किसानों पर खुलकर अपनी बात रखी है। वरुण गांधी पीलीभीत से भाजपा के सांसद हैं।

मुजफ्फरनगर में चल रहे किसान महापंचायत को वरुण गांधी ने समर्थन देते हुए कहा कि किसानों से फिर से सम्मानजनक तरीके से बातचीत होनी चाहिए। वरुण गांधी भाजपा के पहले से सांसद हैं जिन्होंने किसान आंदोलन के बाद किसान महापंचायत और किसानों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

 

उनके ट्वीट पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। खुर्जा से भाजपा विधायक उनके ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए किसानों को देश विरोधी तत्व बताया है। वरुण गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुर्जा से भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह ने लिखा ” सॉरी वरुण जी लेकिन आपको किसानों और एंटी नेशनल तत्वों के बीच अंतर रखने की जरूरत है।

किसानों को देश विरोधी बताने पर विजेंद्र सिंह की काफी आलोचना हो रही है। बढ़ती आलोचना के बीच भाजपा विधायक ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा नेता के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए उन्हें अपनी आंखे टेस्ट कराने की सलाह दे डाली।

जयंत ने वरुण गाँधी और विजेंद्र दोनों के ट्वीट शेयर करते हुए लिखा ” वरुण भाई जो कह रहे हैं उसकी सराहना करता हूं लेकिन यह देखिए खुर्जा से भाजपा विधायक क्या कमेंट कर रहे हैं। गहन परीक्षण की जरूरत है।

कम से कम विजेंद्र को अपनी आंखों की जांच करवा लेना चाहिए या फिर उन्हें अपने क्षेत्र में जाकर इस तरह के बयान दोहराने चाहिए।

याद रहे कि वरुण गांधी ने मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत पर ट्वीट करते हुए पोस्ट किया था कि “मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान विरोध प्रदर्शन करने जुटे हैं। वे हमारा ही खून है। हमें उनके साथ फिर से सम्मानपूर्वक रवैया अपनाते हुए बातचीत करने की जरूरत है। उनका दर्द समझने की जरूरत है। उनका नजरिया समझें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें। ‘

किसान महापंचायत में अलग-अलग राज्यों के किसान मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में एकत्र हुए हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version