Site icon ISCPress

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के घोटाले और नाकामियों का जिक्र करते हुए यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दे डाली।

बीजेपी नेताओं ने आरोपपत्र की एक बुकलेट जारी की है। इसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के सरकार में 1200 से ज्यादा AQI रहने के कारण दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ का शराब घोटाला किया। इसके साथ ही बीजेपी ने आरोपपत्र में बताया गया कि दिल्ली में सड़क, पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है। इन सब चीजों को लेकर दिल्ली में एक आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने अन्ना हजारे को आगे बढ़ाया, कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाया और फिर भ्रष्टाचार के नए मानक स्थापित किए। “उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का वादा किया था, फिर भी 2,00,000 से अधिक छात्र अभी भी शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने 24/7 स्वच्छ और मुफ्त पानी का वादा किया था, लेकिन आज हजारों परिवार पैसे खर्च करके टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

उन्होंने दिल्ली में मुफ्त क्लीनिक और बड़े अस्पताल बनाने का वादा किया था, लेकिन आज 70 प्रतिशत मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। एक्यूआई का स्तर कभी 1200 को पार कर गया था और अब भी 500 से ऊपर है। उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन उनकी पार्टी के आठ मंत्री, एक सांसद और 15 विधायक पहले ही जेल जा चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने इस बार अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया हुआ है।

Exit mobile version