Site icon ISCPress

बीजेपी में संविधान को बदलने का साहस नहीं, सिर्फ़ शोर मचाती है: राहुल गांधी

बीजेपी में संविधान को बदलने का साहस नहीं, सिर्फ़ शोर मचाती है: राहुल गांधी

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने के लिए और “कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए” संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। राहुल गांधी ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा हुए कहा, BJP शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं, सच्चाई और जनता का समर्थन हमारे साथ है।

उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है। विचारधाराओं की लड़ाई की बात बताते हुए राहुल ने कहा, “एक सोचता है कि देश एक केंद्र से चलना चाहिए और एक ही व्यक्ति के पास सारा ज्ञान होना चाहिए। इसके उलट हम सोचते हैं कि सत्ता का विकेंद्रीकरण हो और लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए।”

राहुल गांदी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की डिग्री है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसके पास किसी किसान के मुकाबले ज्यादा ज्ञान है। लेकिन बीजेपी इस तरह काम नहीं करती है।

राहुल गांधी मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ करने के बाद यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अगस्त क्रांति मैदान में ही ब्रिटिश राज से आजादी के लिए भारत के संघर्ष के दौरान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था।

शनिवार को कांग्रेस सांसद ने मध्य मुंबई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। यह यात्रा 14 जनवरी को संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई थी।

Exit mobile version