Site icon ISCPress

बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों ‌में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे 

बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों ‌में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे 

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए करीब 160 जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, महागठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि करीब सभी सीटों के रुझान आ गए हैं।

बिहार चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। इसके बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं का जेडीयू कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास था कि सरकार एनडीए की बनेगी और नीतीश कुमार बनाएंगे। JDU कार्यकर्ताओं और नेताओं में अलग सा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

चुनाव आयोग के 9.45 बजे तक के रुझानों के मुताबिक,

जेडीयू- 39

बीजेपी- 36

आरजेडी- 23

लोजपा (रा)- 10

कांग्रेस- 6

हम- 2

वीआईपी- 1

AIMIM- 1

CPI (M)- 1

CPI (ML)- 1

TPLRSP-1

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक सीट पर आगे चल रही है। रामगढ़ सीट से बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव 3219 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. यह आंकड़ा पहले राउंड का है।

बिहार में इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में 68.76% मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 66.91% मतदान के साथ राज्य में चुनावी उत्साह साफ नजर आया।

Exit mobile version