Site icon ISCPress

सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान, यूक्रेन से लौटे झारखंड के लोगों को मिलेंगे टिकट के पैसे

सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान, यूक्रेन से लौटे झारखंड के लोगों को मिलेंगे टिकट के पैसे

सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर यूक्रेन में पढने गये छात्रों या फिर रोजगार के लिए गए सभी फंसे हुए लोगों को हर संभव मदद देने की कोशिश करेगी।

यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के कारण झारखंड के बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। राज्य सरकार उन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। यह जानकारी खुद सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से दी गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि अपने निजी खर्च से राज्य में वापस लौटने वाले लोगों को टिकस के पैसे झारखंड की सरकार अदा करेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के साथ मिलकर राज्य के सभी नागरिकों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

झारखंड के सीएम ने यूक्रेन में पढ़ने या फिर रोजगार के सिलसिले में गए झारखंड वासियों और उनके परिवारों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग सरकार द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम के फोन नंबरों पर कॉल कर के वहां फंसे होने की जानकारी दे सकते हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर सभी को हर संभव मदद देने की कोशिश करेगी।

झारखंड सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। उन व्हाट्सएप नंबरों पर लोग यूक्रेन में अपने फंसे होने की जानकारी राज्य को दे सकते हैं। लोगों की मदद के लिए झारखंड में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मीडिया रोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं। कीव शहर पर रूस से हमला कर दिया है और उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि वहां पढ़ने वाले भारतीय बच्चे खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। छात्र और आम नागरिक सभी सायरन बजते ही बंकरों में छिप जाते हैं। वह भारत सरकार से सुरक्षित निकालने की अपील कर रहे है। राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर अपने नागरिकों की मदद के लिए आगे आई हैं। भारतीय राज्यों ने जानकारी जुटाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, झारखंड सरकार भी अपने नागरिकों की मदद के लिए आगे आई है।

Exit mobile version