ISCPress

कांग्रेस को अंदर अंदर खत्म कर रहे हैं भारत सोलंकी, पत्नी ने किया खुलासा

कांग्रेस को अंदर अंदर खत्म कर रहे हैं भारत सोलंकी, पत्नी ने किया खुलासा भारत की सबसे पुरानी और देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस इन दिनों संकट से जूझ रही है।

कांग्रेस जहां एक और नेतृत्व की समस्या का सामना कर रही है वहीं असंतुष्ट नेताओं का एक बड़ा धड़ा भी पार्टी की मुश्किलें बढाए हुए हैं। लेकिन इन सबसे अलग गुजरात कांग्रेस में बड़ा कद रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भरत सोलंकी की पत्नी के खुलासे ने हंगामा मचा दिया है।

भरत सोलंकी और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। पिछले कई महीनों में भरत सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल ने उन पर पर आरोप लगाते हुए नित नए खुलासे किए हैं। रेशमा पटेल के एक पत्र ने इस बार राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया पर पत्र शेयर करने के साथ उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि कांग्रेस में ही रहकर भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

रेशमा पटेल ने कहा कि दुर्भाग्य से वह मेरे पति हैं। वह 67 साल के हैं और मुझ से 23 साल बड़े हैं। फिर भी उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। मैंने उनको कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माने। अब मैं कांग्रेस आलाकमान को उनके कामों के प्रति आगाह करना चाह रही हूं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा पटेल में दो दशा से ज्यादा का अंतर है। आजकल दोनों में बिल्कुल भी नहीं बन रही है। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। रेशमा का कहना है कि भरत सिंह सोलंकी के कई महिलाओं से अनैतिक संबंध रहे है।

रेशमा सोलंकी ने राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है कि अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। वह सत्ता में कांग्रेस की वापसी को रोकने के लिए गुजरात की जनता के बीच गलत संदेश दे रहे हैं। वह बेहद चतुर आदमी हैं। अच्छा बोलते भी हैं तो पर्दे के पीछे इतना गलत कर रहे हैं कि कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पाएगी।

भरत सिंह सोलंकी के खिलाफ आरोप लगाते हुए रेशमा ने कहा कि जिन महिलाओं के साथ उनके संबंध थे उन्हें टिकट देकर अच्छी महिलाओं को आगे आने से रोका जा रहा है। रेशमा ने कहा कि भरत सोलंकी अच्छा इंसान नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को सोच समझकर उसके बारे में फैसला लेना होगा। अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता है तो यह सही नहीं होगा नहीं।

भरत सिंह सोलंकी ने रेशमा के साथ अनबन की बातों को सार्वजनिक करते हुए कहा कि उनके साथ कोई भी आर्थिक लेन-देन नहीं करें। भरत सिंह के वकील की ओर से कहा गया है कि जो भी रेशमा के साथ आर्थिक लेन-देन करता है वह खुद जिम्मेदार होगा।

Exit mobile version