Site icon ISCPress

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार धूल चटाई 

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार धूल चटाई 

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की ये लगातार चौथी जीत है। इससे पहले एशिया कप 2025 में दोनों टीमें ग्रुप स्टेज मुकाबले में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी। पाकिस्तान ने भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में टारगेट को चेज कर लिया। एशिया कप 2025 में दोनों टीमें दोबारा भिड़ी थी और दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत दिला दी है। वहीं अंत में तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 2, फहीम और अबरार ने 1-1 विकेट लिया।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 28 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। फहीम ने उन्हें आउट किया। सूर्यकुमार यादव (0) तेज गेंदबाज हारिस राउफ का शिकार बने। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में 74 रन की पारी खेली। अभिषेक को अबरार ने आउट किया। संजू सैमसन 17 गेंद में 13 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 19 गेंद में 30 रन और हार्दिक पांड्या 7 गेंद में सात रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। फखर जमां 9 गेंद में 15 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। सईम 17 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। अयूब और फरहान के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 72 रन की साझेदारी हुई। हुसैन तलत (10) को कुलदीप ने आउट किया। फरहान 45 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा ने 13 गेंद में 17 और फहीम 8 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो, हार्दिक-कुलदीप ने 1-1 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए।

Exit mobile version