Site icon ISCPress

अखिलेश यादव “इंडिया गठबंधन” के महत्वपूर्ण सदस्य हैं: सुप्रिया श्रीनेत

अखिलेश यादव “इंडिया गठबंधन” के महत्वपूर्ण सदस्य हैं: सुप्रिया श्रीनेत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए थे। अखिलेश यादव ने बयान जारी करते हुए कहा था कि सब कुछ जानकारी लेने के बाद भी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उन्हें सीटें नहीं दी। अखिलेश यादव ने कहा कि अब वह लोकसभा चुनाव के समय विचार करेंगे।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जैसा व्यवहार उनके साथ किया है, वो भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कैसे गठबंधन होगा यह हम देखेंगे। अगर पता होता कि कांग्रेस ऐसा करेगी तो हम अपनी सूची ही उन्हें नहीं देते और न ही उनका फोन उठाते।

अब अखिलेश यादव पर बयान देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि जब चुनाव होते हैं तो टिकटों पर आपसी खींचतान स्वभाविक बात है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यादव जी विपक्षी गठबंधन के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य हैं। और हमारी पार्टी के कई लोग अखिलेश यादव के संपर्क में हैं। हर बार I.N.D.I.A गठबंधन पर सवाल उठा देना जल्दबादी और अपरिपक्वता है।

बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट को भी जारी कर दिया है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नामों की घोषणा की है। सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस से आरपार के मूड में आ गई है। हालांकि सीट बंटवारे के विवाद के बाद अखिलेश यादव ने सपा उम्मीदवारों के 22 नामों की दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया। दरअसल अखिलेश यादव को भरोसा है कि मध्य प्रदेश की कई सीटों पर सपा मजबूत है और उनके उम्मीदवार यहां जीत दर्ज कर सकते हैं।

बागेश्वर में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता अजय राय ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के पीछे अखिलेश यादव का सपोर्ट न करना है। हमने घोसी उपचुनाव में सपा पार्टी का पूरी तरह से सपोर्ट किया था पर बागेश्वर में हमे ऐसा सपोर्ट नहीं मिला। अजय राय के इस बयान के बाद अखिलेश ने सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने अजय राय की हैसियत तक पूछ ली।

इतना ही नहीं अजय राय का बिना नाम लिए अखिलेश ने उन्हें चिरकुट नेता तक बता दिया। अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है, वह पटना या मुंबई की बैठक में नहीं थे, इसलिए उन्हें गठबंधन के बारे में जानकारी ही नहीं। कांग्रेस पर हमलावर हुए अखिलेश ने कहा, ऐसा लगता है कि गठबंधन के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। कांग्रेस वाले भाजपा से मिले हुए लगते हैं।

Exit mobile version