ISCPress

अडानी ने जैक मा को भी पछाड़ा, संपत्ति में हुआ आश्चर्यजनक इजाफा

मोदी सरकार से एक के बाद एक सरकार सौदे हासिल करने वाले गुजरात के कारोबारी तथा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में चीन के जैक मा से आगे निकल गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अडानी 50.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब 25वें स्थान पर हैं।
Bloomberg Billionaires Index की रिपोर्ट के अनुसार इस साल उनकी नेटवर्थ 17.1 अरब डॉलर बढ़ी है। चीन के जैक मा 50.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। इस साल जैक मा की नेटवर्थ 43.7 करोड़ डॉलर घटी है।

वहीँ दूसरी ओर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक वह 81.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। रिलायंस का शेयर 16 सितंबर 2020 को 2369 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। तब रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए थे लेकिन इसके बाद रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

Exit mobile version