ISCPress

हम इस देश को भगत सिंह और उधम सिंह के सपनों का भारत बनाएंगे:अमित शाह

हम इस देश को भगत सिंह और उधम सिंह के सपनों का भारत बनाएंगे:अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसने देशभक्ति की भावना को फिर से जगाने का काम किया है। इन सभी कार्यक्रमों का समापन मेरी मिट्टी-मेरा देश कार्यक्रम के साथ होगा।

उन्होंने कहा, पिछले 75 साल में चंद्रमा पर पहुंचने सहित हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और , लेकिन यह पर्याप्त नहीं है क्योंकि देश को वास्तव में एक महान राष्ट्र बनना है जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल्पना की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में ‘अमृत कलश यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि हम उस भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका सपना भगत सिंह और उधम सिंह ने देखा था।

शाह ने कहा, हर परिवार, हर व्यक्ति, हर नागरिक, हर बच्चा भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकता है। यह अभियान लोगों को भारत के भविष्य से जोड़ने का एक तरीका है।

गृह मंत्री ने कहा कि मिट्टी को हाथ में लेकर प्रण करने और देश के लिए बलिदान देने वालों को नमन कर, संकल्प से सिद्धि की यात्रा को शुरू करने की कल्पना पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक से 30 सितंबर तक हर घर, वार्ड और गांव, एक से 13 अक्तूबर तक ब्लॉक और 22 से 27 अक्तूबर तक राज्य स्तर पर कलशों में मिट्टी या धान इकट्ठा किए जाएंगे।

28 से 30 अक्तूबर को ऐसे 7500 कलश देश की राजधानी पहुंचेंगे। अमृत वाटिका में इन कलशों की मिट्टी और धान रोपेंगे, जो हर नागरिक को ये याद दिलाएगा कि हमें अमृतकाल में भारत को महान बनाना है।

Exit mobile version