हवाला से मिले थे 14 फिल्मी सितारों को 112 करोड़: ईडी

 हवाला से मिले थे 14 फिल्मी सितारों को 112 करोड़: ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। इस कार्रवाई के साथ ही एक बड़ी जांच भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी।

ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं 14 फिल्मी सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े मिले हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी।

इन सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। इस शादी समारोह में दोनों प्रमोटर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इन फिल्मी सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। ईडी के मुताबिक, इनके पास अकूत संपत्ति है। ईडी की ओर से जुटाए गए डिजिटल सबूत के अनुसार, योगेश पोपट की R1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक इवेंट कंपनी के जरिए 112 करोड़ रुपये भेजे गए थे।

42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी। ईडी ने भोपाल में धीरज आहूजा और विशाल आहूजा रैपिड ट्रैवल्स नाम की कंपनी में छापा मारा था। दोनों छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए काम कर रहे थे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *