Site icon ISCPress

मुंबई, मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, 15000 ज़हरीले कैप्सूल बरामद

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कथित गंभीर साजिश सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी।

मामले में फ़य्याज़ निसार हुसैन प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की योजना जुलूस में शामिल लोगों को दर्द निवारक दवा बताकर संदिग्ध कैप्सूल बेचने की थी, जिनमें ज़िंक फॉस्फाइड जैसे अत्यंत विषैले रसायन के होने का संदेह है।

जांच एजेंसियों ने आरोपी के पास से करीब 14,900 संदिग्ध गोलियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि वह लगभग 30,000 कैप्सूल तैयार करने या वितरित करने की योजना में था और इसके लिए बड़ी मात्रा में ज़िंक फॉस्फाइड मंगाने की भी तैयारी की गई थी।

फिलहाल एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित साजिश तो नहीं थी।

Exit mobile version