ISCPress

ममता बनर्जी 43 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ, नए चेहरे होंगे शामिल

ममता बनर्जी 43 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ, नए चेहरे होंगे शामिल, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता संभाल रहीं ममता बनर्जी आज अपने मंत्रियों के साथ शपथ ले सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुराने वफादार और कुछ नए चेहरों के शपथ लेने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार खराब स्वास्थ्य के कारण चुनावी मुकाबले में नहीं उतरने वाले अमित मित्रा को भी मंत्री मंडल में जगह मिलने की संभावना है। वह पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे।

सूत्रों के अनुसार सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मलिक, मोलोय घटक, अरूप बिस्वास, डॉ शशि पंजा और जावेद अहमद खान कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। कुल 24 कैबिनेट मंत्री होंगे। नए चेहरों में हुमायूं कबीर, मनोज तिवारी और सिउली साहा मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Exit mobile version