भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन का अवैध कब्जा: मनीष तिवारी

भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन का अवैध कब्जा: मनीष तिवारी

गौरतलब है कि चीन ने सोमवार को 2023 का मानचित्र जारी किया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को उसने अपना हिस्सा बताया है। हालांकि, भारत ने कई बार उसके इस दावे का खंडन किया है। भारत का स्पष्ट रूप से मानना है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

चीन ने ताइवान को भी अपना हिस्सा बताया है। इसके साथ ही उनसे दक्षिण चीन सागर भी अपना दावा ठोका है, जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और ताइवान भी इस पर दावा करते हैं। चीन के इस दावे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि चीन का दावा बेतुका और निरर्थक है। यह भारत और चीन के सीमा विवाद के इतिहास से पता चलता है। आज हकीकत यह है कि चीन ने कई बिंदुओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन के द्वारा एलएसी के उल्लंघन पर केंद्र सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उसे आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या इस माहौल में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग की मेजबानी करना भारत के स्वाभिमान के अनुरूप होगा, जब चीन ने एलएसी के साथ 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है।

बता दें, इस साल की शुरुआत में चीन ने भारत के 11 स्थानों का नाम बदल दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यह पहली बार नहीं है कि चीन ने नाम बदलने का प्रयास किया है। पहले भी वह ऐसा काम कर चुका है। हम ऐसे कि सी भी प्रयास की निंदा करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। नाम बदलने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles