छापेमारी के बाद भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ट्विटर

छापेमारी के बाद भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ट्विटर कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़े टूलकिट के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के दफ्तर पर छापेमारी की थी जिसके बाद आज ट्विटर ने कहा है कि वो भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार ट्विटर का कहना है कि वो भारत सहित दुनिया भर के लोगों के साथ वैश्विक सेवा की शर्तों को लागू करने के साथ-साथ नए आईटी नियमों के मूल तत्वों के जवाब में पुलिस द्वारा धमकाने के संबंध में चिंतित हैं। . हम इन नियमों के उन तत्वों में बदलाव की वकालत करने की योजना बना रहे हैं जो मुक्त, खुली सार्वजनिक बातचीत को रोका जा सके,

बता दें कि सोशल मीडिया मध्यस्थ का ट्विटर का ये बयान दिल्ली पुलिस के सोमवार को ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुड़गांव कार्यालयों पर छापेमारी के कुछ दिनों बाद आया है, जिस छापेमारी में कथित तौर पर कंपनी के अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए एक नोटिस जारी किया गया था

ट्विटर के प्रवक्ता का कहना है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म जनता के हितों की रक्षा के लिए सहयोगी दृष्टिकोण अपनाने के लिए भारत सरकार के साथ “रचनात्मक संवाद” जारी रखेगा।

ट्विटर ने ये भी कहा कि हाल ही में भारत में हुई घटनाओं को लेकर हम चिंतिंत हैं। इसके अलावा अभिव्यक्ति की आजादी के समक्ष खतरे की जो आशंका पैदा हुई है, उसे लेकर भी चिंतित हैं, जिसके लिए हम काम करते रहे हैं।

ग़ौर तलब है कि बीते सोमवार दिल्ली पुलिस ट्विटर के दफ्तर गई थी। दिल्ली पुलिस, संबित पात्रा के ट्वीट को मैन्युप्युलेटेड टैग दिए जाने के बाद ट्विटर इंडिया के दफ्तर पर छापेमारी कि थी ।

बता दें कि संबित पात्रा ने एक टूलकिट शेयर करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने यह टूलकिट बनाई है जिसके जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने का काम हो रहा है।

इसके कारण आईटी मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करने में विफल रहने पर ट्विटर इंडिया के कर्मचारियों को जेल की धमकी दी। ट्विटर इंडिया पीछे हट गया, और बाद में कहा कि उसने सरकार द्वारा किए गए 95 प्रतिशत अनुरोधों का अनुपालन किया है।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *