ISCPress

नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और संकल्पों को परिभाषित कर रही है: पीएम मोदी

नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और संकल्पों को परिभाषित कर रही है: पीएम मोदी

यूपी के साहिबाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक पल है। आज भारत की पहली रैपिड रेल सर्विस-नमो भारत ट्रेन- की शुरुआत हुई है। इसे देश को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। उन्होंने बेंगलुरू में मेट्रो की 2 लाइनों को समर्पित करने की जानकारी भी दी।

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्री का त्योहार चल रहा है। इसमें शुभ काम की परंपरा है। मैं दिल्ली-एनसीआर और पूरे वेस्ट यूपी को बधाई देता हूं। ये आरआरटीएस कॉरिडोर भारत के नए संकल्प को पूरा करता है। भारत का विकास राज्य के विकास से ये संभव हो पाया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ऐलान किया था कि आरआरटीएस ट्रेनों को ‘नमो भारत’ के नाम के तौर पर जाना जाएगा। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था और कांग्रेस ने नाम पर सवाल भी उठाए थे।

पीएम मोदी ने अशोक गहलोत पर किए कटाक्ष
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई है। राजस्थान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने राजस्थान में बोल दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिन खराब हैं। राजस्थान में इस भी ट्रेन को लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल पुरी दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगी। हमारे देश की तस्वीर बदल गई है। कोराना में हमने करोड़ों लोगों की जान बचाई. दुनिया में भारत की प्रगती की चर्चा हो रही है।

लोगों को संबोधिक करते हुए पीएम ने कहा कि मुझे इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रा का अनुभव करने का अवसर मिला। मैंने अपना बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताया और आज रेलवे का यह नया रूप मुझे खुशी से भर रहा है। यह अनुभव आनंददायक है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां नवरात्रि के दौरान शुभ कार्य करने की परंपरा है। भारत की पहली नमो भारत ट्रेन को आज मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत की सेवाएं शुरू हो गई हैं। मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं- जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। उन्होंने कहा कि साल-डेढ़ साल के बाद जब मेरठ का ये हिस्सा पूरा हो जाएगा तो मैं आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा।

Exit mobile version