Site icon ISCPress

भारत में Covid-19 से कितने मरे, 42 लाख या 3 लाख?

भारत में Covid-19 से कितने मरे, 42 लाख या 3 लाख?, अब तक जहां एक तरफ़ सरकार की Covid-19 की व्यवस्थाएं सवालों के कटघरे में खड़ी थी वहीं दूसरी तरफ़ वैक्सीनेशन नीतियों को लेकर मोदी सरकार सवालों से बचती दिखाई दे रही थी, ऐसे में अब एक और मामले में सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं और वह है Covid-19 से मरने वालों की संख्या को लेकर।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक आंकलन कर के बताया कि इस साल जनवरी तक भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 42 लाख से अधिक हो सकती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस ख़बर की लिंक ट्विटर पर ट्वीट करते ही स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन नाराज़ हो गए, उन्होंने लिखा कि लाशों पर कांग्रेस का राजनीति स्टाइल: पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समा गई है।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी को दिल्ली से अधिक न्यूयार्क टाइम्स पर भरोसा है, लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे…..

लेकिन गिद्धों को लेकर स्वास्थ मंत्री की जानकारी सही नहीं है, उनको नहीं पता कि गिद्धों को लेकर उन्हीं की सरकार ने गिद्धों को बचाने के लिए 5 साल का एक्शन प्लान बनाया है, देखा जाए तो स्वास्थ मंत्री ने जिस तरह गिद्धों के लिए नफ़रत और घ्रणा दिखाई है वह बेहद अफ़सोसनाक है।

Exit mobile version