Site icon ISCPress

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं को किया क्षतिग्रस्त

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं को किया क्षतिग्रस्त

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर पथराव में यहां से करीब 60 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 25 नौकाओं में मछली पकड़ने के जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जो नौकाएं कल देर रात कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने में लगी हुई थीं।

अधिकारियों ने मछुआरों के हवाले से कहा है कि नौसैनिक करीब पांच जहाजों में आए और भारतीय नौकाओं पर पथराव किया, जिससे करीब 60 नौकाओं को नुकसान पहुंचा है हालांकि इस घटना में कोई मछुआरा घायल नहीं हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मछुआरा संघ के प्रतिनिधि एस एमेरिट का कहना है कि शनिवार रात करीब 556 नौकाओं को समुद्र में उतारा गया था साथ ही ये आरोप भी लगाया कि उनमें से कुछ को श्रीलंकाई नौसेना ने निशाना बनाया।

इस घटना के बाद मछुआरा संघ के प्रतिनिधि ने चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से इस मुद्दे का समाधान निकालने और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बता दें कि इस घटना के बारे में मत्स्य पालन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी की गई है।

Exit mobile version