ISCPress

यूएई के शासक शेख खलीफा बिन जायद का हुआ निधन

यूएई के शासक शेख खलीफा बिन जायद का हुआ निधन

न्यूज़ एजेन्सी रॉयटर्स के मुताबिक यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि संयुक्त अरब अमीरात के किंग शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान का निधन हो गया है।

आपको बता दें कि यूएई कि सरकार ने 40 दिन का शोक के साथ ही 3 दिन की सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। और यूएई का राष्ट्रीय ध्वज शोक की वजह से नीचे ही रहेगा और संघीय सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में तीन दिन का अवकाश भी रहेगा।

सूत्रों के अनुसार जायद आले नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। संयुक्त अरब अमीरात सरकार की ओर से जायद आले नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान 3 नवंबर, 2004 से यूएई के शासक हैं और उन्होंने अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान आले नहयान की मृत्यु के बाद यूएई का नेतृत्व संभाला।

1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी।

Exit mobile version