ISCPress

अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर आधिकारिक तौर पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर आधिकारिक तौर पर लगाया प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज मंगलवार को घोषणा की कि उनका देश अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध लगा रहा है।

अमेरिका ने रूस से आयात होने वाले तेल, गैस और एनर्जी पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं।  यूक्रेन के खिलाफ रूस ने जो जंग छेड़ी है उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अलग-अलग देशों की पाबंदियां झेल रहे रूस पर एक और आर्थिक अटैक हुआ है।

बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कई तरह की आर्थिक पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके बाद रूस चौतरफा घिर चुका है। रूस और यूक्रेन के बीच एक-दो दिन नहीं बल्कि पिछले 13 दिनों से जंग जारी है। दरअसल अमेरिका यूक्रेन के पक्ष में है। इससे पहले भी अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। केवल अमरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों ने रूस पर तरह तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसके बावजूद रूस यूक्रेन पर हमले नहीं रोक रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन वर्तमान में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ सहयोगियों के साथ समन्वय करने के लिए पूरे यूरोप की यात्रा कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी कैबिनेट के साथ तेल आयात पर चर्चा हुई। एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी तेल की कीमतों में वृद्धि के रूप में आई है। संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद तनाव काफी बढ़ गया है।

Exit mobile version