Site icon ISCPress

पेंटागन पर यूएसएस युद्धपोत,अब्राहम लिंकन पर हुई आत्महत्या के प्रयास को छिपाने का आरोप

पेंटागन पर यूएसएस युद्धपोत,अब्राहम लिंकन पर हुई आत्महत्या के प्रयास को छिपाने का आरोप

अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ पर तैनात एक सैन्यकर्मी की पत्नी ने मीडिया ‘एमएसएनओ’ से विशेष बातचीत में पेंटागन पर इस घटना को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सैन्यकर्मी ने पिछले सप्ताह आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को समुद्र में फेंक दिया था।

अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सैन्यकर्मी की पत्नी ने बताया कि, उनके पति के आत्महत्या के प्रयास के चार दिन बाद तक अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पति की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं।

उन्होंने बताया कि उनके पति करीब एक घंटे तक समुद्र में रहे, लेकिन आखिरकार उन्हें बचा लिया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

सैन्यकर्मी की पत्नी ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका रवैया बेहद खराब था, क्योंकि उन्होंने न तो मुझे सूचना दी और न ही वे चाहते थे कि मुझे इस बारे में कुछ पता चले। वे सिर्फ इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहे थे।”

उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी जहाज पर मौजूद अपने पति के एक दोस्त के संदेश से मिली। उस दोस्त ने पहले बताया कि उनकी बटालियन का एक व्यक्ति समुद्र में गिर गया है। बाद में उसने पुष्टि की कि समुद्र में गिरने वाला व्यक्ति उनके पति ही थे।

अपने पति से संपर्क करने में असफल रहने के बाद उन्होंने अधिक जानकारी हासिल करने के लिए जहाज पर तैनात परिवारों के प्रतिनिधि से संपर्क किया।

6 अगस्त को सैन डिएगो स्थित नौसैनिक वायुसेना अड्डे ‘नॉर्थ आइलैंड’ में लगभग 200 लोगों की मौजूदगी में एक बैठक हुई। इस बैठक में परिवार के सदस्यों ने अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव होंग काओ और अन्य वरिष्ठ कमांडरों से एक नाविक के समुद्र में गिरने की रिपोर्ट को लेकर बार-बार सवाल किए।

एक कमांडर ने जवाब दिया कि, उन्हें घटना की जानकारी है और मामले की जांच चल रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि नाविक ने जानबूझकर खुद को समुद्र में फेंका था या दुर्घटनावश गिर गया था।

बैठक में मौजूद दो लोगों के अनुसार, इस बयान पर उपस्थित लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। इसके बाद अधिकारी ने दावा किया कि नाविक को वापस जहाज पर ले आया गया है और ऐसा लगता है कि “उसकी हालत ठीक है।” इस बयान पर भी उपस्थित लोगों ने विरोध और उपहास के साथ प्रतिक्रिया दी।

7 अगस्त, शुक्रवार, यानी उस तनावपूर्ण बैठक के एक दिन बाद, संबंधित नाविक की पत्नी को आखिरकार अमेरिकी नौसेना की ओर से एक आधिकारिक संदेश मिला। इसमें उन्हें बताया गया कि उनके पति ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन अब वह सुरक्षित हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version