Site icon ISCPress

ट्रंप यौन अपराध मामले में दोषी करार, 50 लाख डॉलर का जुर्माना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका और पूर्व पत्रिका स्तंभकार ई. जीन कैरोल से जुड़े मानहानि और यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही निचली अदालत का फैसला बरकरार रहेगा। अदालत ने ट्रंप को कैरोल को 50 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था।

यह मामला 1996 में कथित यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़ा है। जूरी ने वर्ष 2023 में ट्रंप को यौन उत्पीड़न और मानहानि के लिए जिम्मेदार ठहराया था। फैसले के बाद ट्रंप ने अदालत की निगरानी वाले एक खाते में लगभग 55 लाख डॉलर जमा कर दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद यह राशि जल्द ही ई. जीन कैरोल को मिल सकती है। हालांकि, ट्रंप ने शुरुआत से ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और फैसले को राजनीतिक बताया है। यह मामला अमेरिका की सबसे चर्चित कानूनी लड़ाइयों में से एक माना जाता है।

Exit mobile version