Site icon ISCPress

ट्रंप के डर पर रिपोर्ट करना भारी पड़ा, न्यूयॉर्क टाइम्स को भेजा नोटिस

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि तुर्की यात्रा से लौटते समय ट्रंप ने ईरान से संभावित खतरे की आशंका के चलते अपना विमान बदल लिया था।

इस रिपोर्ट के बाद अमेरिकी प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के कुछ पत्रकारों को समन जारी किया है। अखबार ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के न्यूज़रूम के वकील डेविड मैक्रॉ ने कहा कि उनके पत्रकार केवल तथ्यों की रिपोर्टिंग करते हैं और जनता को यह जानने का अधिकार है कि सरकार कैसे काम कर रही है और टैक्स का पैसा किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समन भेजना लोगों तक सच्ची जानकारी पहुंचने से रोकने और मीडिया को डराने का प्रयास है।

 

 

Exit mobile version