Site icon ISCPress

ईरान को अमेरिका की धमकी, ऊर्जा केंद्रों और वाटर प्लांट को बनाएंगे निशाना

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर बेहूदा ज़बान इस्तेमाल करते हुए कड़े बयान दिए हैं। अमेरिकी नेता ने कहा कि अमेरिका ईरान के खार्क द्वीप पर कब्जा कर सकता है और ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी नेतृत्व ने उनसे अनुरोध किया था कि उनके सुप्रीम नेता के अंतिम संस्कार के दौरान हमला न किया जाए, जिसे अमेरिका ने मान लिया था।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी बलों ने पिछली रात 28 ईरानी नौकाओं को नष्ट कर दिया और आज रात और नौकाओं को नष्ट किया जा सकता है।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक हुआ तो ईरान के बिजली संयंत्रों और जल आपूर्ति व्यवस्था को भी नष्ट किया जा सकता है, हालांकि उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं करना चाहते।

यौन अपराधों समेत कई मामलों ने घिरे ट्रंप ने कहा कि आज रात ईरान पर अमेरिकी हमला बहुत बड़ा हो सकता है।

फिलहाल ईरान की ओर से इन बयानों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Exit mobile version